रामगढ़, झारखंड :रामगढ़ जिले में इन दिनों जंगली हाथियों के झुंड की आवाजाही लगातार बनी हुई है। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में गुरुवार को हुतुगदाग में 32, सरैया में 6 और गोबरदाहा में 6 हाथी मौजूद हैं।
वन विभाग के मुताबिक मुरुबंदा का हाथियों का झुंड गोबरदाहा पहुंचा था। इसी झुंड में बीती रात एक हाथी ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं 12 हाथियों के झुंड का एक हिस्सा फिलहाल सरैया क्षेत्र में मौजूद है।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों और नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हाथियों के झुंड के नजदीक जाकर फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें और झुंड को किसी भी तरह से न छेड़ें।
विशेष रूप से रात के समय और तड़के सुबह झाड़ियों अथवा जंगल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के झुंड को शांतिपूर्वक अकेला छोड़ने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
वन विभाग, रामगढ़ ने नागरिकों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।