‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ थीम पर हुआ आयोजन, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दीं शुभकामनाएं
रामगढ़ कैंट, झारखंड :बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ में अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले 145 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। कंपनी के ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और ‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ थीम के तहत आयोजित समारोह में कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में जीएफए, एचएसपीए हेड ऑफिस तथा एमडीएच ऑफिस, रांची के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।
इस अवसर पर कंपनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और संगठन में आपसी जुड़ाव की भावना को और मजबूत किया।
सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन एचएसपीए कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया। इस दौरान केक काटा गया और जन्मदिन मनाने वाले सभी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को मजबूत करना और संगठन में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण कंपनी की निरंतर प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बीएफसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का अभिन्न हिस्सा मानती है। कर्मचारियों की खुशियां और उनका उत्साह संगठन की सफलता से सीधे जुड़े हैं। प्रबंधन की ओर से अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले सभी 145 कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।