शांतनु मिश्रा सर्टिफाइड कॉपी लेकर पहुंचे, न्यायालय के आदेश के बाद ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कानूनी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका
ग्रामीणों को जानकारी देते शांतनु मिश्रा
पतरातू (रामगढ़), 20 सितंबर 2026। पतरातू प्रखंड की हेसला पंचायत के ग्रामीणों के लिए रविवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। भूमि विवाद से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के वरिष्ठ नेता सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शांतनु मिश्रा हेसला पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को न्यायालय के निर्णय की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। शांतनु मिश्रा के साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुन्ना पासवान व रामगढ़ जिला प्रवक्ता मुकेश यादव भी पतरातू पहुंचे थे।


