रामगढ़ कैंट, झारखंड : स्थानीय गांधी चौक स्थित स्पाइस गार्डन के सभागार में शांतिधारा फाउंडेशन की 15वीं वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया।
मानद सचिव मनजीत साहनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए फाउंडेशन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शांतिधारा फाउंडेशन के तीन स्थायी प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। गत वर्ष चावल सेवा के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को कुल 1,025 किलो चावल उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित 700 श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां प्रसाद स्वरूप वितरित की गईं। वहीं, ज्ञान ज्योति अभियान के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों के लिए 400 नई पुस्तकें भेंट की गईं।
सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के. चंद्रा एवं उपाध्यक्ष रमन मेहरा ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
आम सभा में फाउंडेशन के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सदस्यों ने रांची में शांतिधारा फाउंडेशन का एक चैप्टर प्रारंभ करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अलावा डॉ. गीता सिन्हा मानकी को मानद सदस्यता तथा सुरेश चंद्र अग्रवाल को सदस्यता प्रदान की गई।
सभा के अंत में उपाध्यक्ष श्याम सुंदर परसरामपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, रतन कुमार जैन, डॉ. रजनी गुप्ता, अशोक कुमार जैन, जीवन मल जैन