रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल का संगठनात्मक प्रभार सौंपे जाने तथा पवन साईं को भाजपा झारखंड प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाए जाने पर रामगढ़ जिला भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रामगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सौदान सिंह का दीर्घ एवं समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव तथा संगठन को मजबूत करने की कार्यशैली चारों राज्यों में भाजपा संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता में विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में इन राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
वहीं, पवन साईं को भाजपा झारखंड प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाए जाने पर भी जिला भाजपा ने प्रसन्नता व्यक्त की। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पवन साईं का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की क्षमता और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कार्यशैली झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। जिला अध्यक्ष ने दोनों नेताओं के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रामगढ़ जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए सौदान सिंह एवं पवन साईं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में जिला प्रभारी सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार, सोनू, कुणाल दास, मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, रिंकू प्रसाद, संजय कुमार रजक, शंकर करमाली, वारिश खान, मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह, रूपा साहू, नूतन महतो, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, रंजन भगत, अजय पासवान, संतोष कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गोविंद रजवार, निरंजन कुमार, जितेंद्र साहू, नरेश साव, मंजू देवी, विनीता सिंह, सुनीता देवी, वरिष्ठ नेता सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, दिनेश प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, शैलेन्द्र कुमार पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।