रामगढ़ कैंट, झारखंड : भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में उठाई गई एक गंभीर जनसमस्या का समाधान कर दिया गया है। नईसराय-गिद्दी मार्ग स्थित महतो टोला पानी टंकी के समीप बिजली के पोल में करंट आने की शिकायत को बिजली विभाग के सहयोग से दूर कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पिछले जनता दरबार में महतो टोला के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया था कि पानी टंकी के समीप स्थित एक बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में करंट की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत भी हो चुकी थी। इससे स्थानीय लोगों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित बिजली विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए पहल की। विभागीय कार्रवाई के बाद बिजली के पोल में करंट आने की समस्या को दूर कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
समस्या के समाधान पर ग्रामीणों ने धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि जनता दरबार में उठाई गई समस्या पर त्वरित पहल होने से उन्हें राहत मिली है।
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना है। जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लिया जाता है और संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।