रांची / रामगढ़ कैंट, झारखंड :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद 14 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शांतनु मिश्रा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा सुभाष नाग को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्वशासन से जुड़े विषयों पर कार्य करता है। झारखंड में इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर होगी।