सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगा आदेश, कोठार चौक से आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी बदला गया मार्ग
रामगढ़, झारखंड : दुर्गा पूजा-2026 के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ में यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक निर्धारित मार्गों पर मालवाहक गाड़ियों, ट्रकों और भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
-
शनिचरा हाट से थाना चौक: शनिचरा हाट से थाना चौक और थाना चौक से शनिचरा हाट तक मालवाहक गाड़ियों, ट्रकों, टेंपो, भारी वाहनों और सवारी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-
पटेल चौक से कोरिया घाटी-बोंगाबार चौक: पटेल चौक से सुभाष चौक होते हुए कोरिया घाटी और बोंगाबार चौक तक तथा इस मार्ग से पटेल चौक की ओर मालवाहक गाड़ियों, ट्रकों, बसों और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-
चैनगड़ा अंबाटांड़ से सुभाष चौक: चैनगड़ा अंबाटांड़ से सुभाष चौक और सुभाष चौक से चैनगड़ा अंबाटांड़ तक मालवाहक गाड़ियों, ट्रकों, बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
कोठार चौक से आने वाले छोटे वाहनों का बदला मार्ग