रामगढ़ कैंट के गांधी चौक पर लगा डाक चौपाल, डिजिटल माध्यम से लोगों को दी गई डाक सेवाओं की जानकारी

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  रामगढ़ कैंट के गांधी चौक पर गुरुवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। डाक विभाग की ‘डाक सेवाएं आपके द्वार’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गई। इसका उद्देश्य डाक विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान और डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पोस्टमास्टर जसीम खान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय द्वारा माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव चंदन कुमार महतो ने कहा कि डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य विभाग की सभी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। डिजिटल माध्यम से लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में विकास कुमार राय, राजकपूर कुमार, गंभीर करमाली, आदर्श अनिकेत, अवधेश कुमार, बबन कुमार राय, शम्भू कुमार, अरविंद कुमार और नीतीश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

डाक चौपाल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से डाक विभाग की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से मिलती है। डिजिटल माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने की यह पहल आम लोगों के लिए उपयोगी और सराहनीय है।