बीएफसीएल की पहल पर अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करेंगे डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्ग

Spread the love

30 से अधिक बुजुर्गों की धार्मिक आस्था और लंबे समय से संजोई इच्छा पूरी करने के लिए कंपनी ने की यात्रा की व्यवस्था

रामगढ़ कैंट, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के लिए अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग लंबे समय से श्रीरामलला के दर्शन करने की इच्छा संजोए हुए थे। उनकी आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए कंपनी ने इस धार्मिक यात्रा की पहल की है।

इस पहल के तहत 27 अक्टूबर 2026 को 30 से अधिक बुजुर्गों का समूह बस से अयोध्या के लिए रवाना होगा। यात्रा की शुरुआत पालू स्थित डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम से होगी। अयोध्या पहुंचने के बाद सभी बुजुर्ग प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। दर्शन के उपरांत सभी बुजुर्ग वापस पालू लौटेंगे।

बीएफसीएल की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों की धार्मिक आस्था का सम्मान करने के साथ उनके जीवन में खुशी, संतोष और सकारात्मकता के पल जोड़ना है। जीवन के इस पड़ाव पर उनकी इच्छाओं को महत्व देना तथा उन्हें स्नेह, सम्मान और अपनापन प्रदान करना इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य है।

कंपनी सामाजिक कल्याण और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है। बुजुर्गों के लिए अयोध्या यात्रा की यह व्यवस्था सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के प्रति बीएफसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए यह यात्रा लंबे समय से संजोई गई धार्मिक इच्छा को पूरा करने का विशेष अवसर होगी। बीएफसीएल की यह पहल समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।