बारिश के कारण रामगढ़ प्रखंड में 30 अक्टूबर की होमगार्ड दौड़ स्थगित

Spread the love

महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तिथि जल्द होगी घोषित

रामगढ़, झारखंड  : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उत्पन्न प्रतिकूल मौसम एवं जलभराव को देखते हुए रामगढ़ प्रखंड में 30 अक्टूबर को होने वाली महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, दौड़ की नई तिथि की जानकारी रामगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ramgarh.nic.in और आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों से दी जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य निर्धारित तिथियों पर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और शेष प्रखंडों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। अभ्यर्थियों से नई तिथि की जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखने की अपील की गई है।