अनमोल सिंह बने रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्य, विश्वकर्मा कल्याण समिति ने किया सम्मानित

Spread the love

रक्षा मंत्रालय के आदेश एवं सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, सम्मान समारोह की अध्यक्षता त्रिवेणी राणा ने की

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  श्री श्री विश्वकर्मा कल्याण समिति रामगढ़ के संरक्षक अनमोल सिंह को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के आदेश तथा स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ का नामित सदस्य बनाया गया है। इस उपलब्धि पर श्री श्री विश्वकर्मा कल्याण समिति रामगढ़ जिला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी राणा ने की। इस अवसर पर रामगढ़ जिला श्री श्री विश्वकर्मा कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष गणेश राणा ने अनमोल सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के जिला पदाधिकारी एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में वार्ड संख्या 06 की वर्तमान मुखिया पूरनी देवी, रमेश महतो, समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र राणा, उपाध्यक्ष किशोरी राणा, गिरधारी लाल शर्मा, राजेश राणा, सुनील कुमार, संजय शर्मा, रमेश राणा, कोलेश्वर राणा, प्रकाश राणा, मुन्ना शर्मा, अनुज शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, पशुराम शर्मा, प्रवीण राणा, चितरंजन राणा और सुनील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

समिति के सदस्यों ने अनमोल सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।