जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा और महामंत्री राजीव पामदत्त ने जताया शोक, समाज के कई गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रामगढ़ कैंट, झारखंड : जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद, एशिया की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनी एसआईएस (SIS) के संस्थापक तथा संगत-पंगत के राष्ट्रीय संयोजक आर.के. सिन्हा के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आर.के. सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा में समर्पित कर दिया। समाज और देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं, जिला महामंत्री राजीव पामदत्त ने कहा कि आर.के. सिन्हा के निधन से कायस्थ समाज ने अपना एक मार्गदर्शक, अभिभावक और कर्मठ व्यक्तित्व खो दिया है। उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।
महासभा के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इन लोगों ने भी व्यक्त किया शोक
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अशोक कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, अमित कुमार सिन्हा, डॉ. के. चंद्रा, बामेश्वर प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा पप्पू, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, आशुतोष कुमार सिन्हा, कुंवर बख्शी, आनंद कुमार सिन्हा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, मुन्ना श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, सुजीत नारायण सिन्हा, सुदीप कुमार सिन्हा, श्रीकांत कुमार सिन्हा, धनंजय वर्मा, उपेंद्र कुमार सिन्हा और संजय कुमार श्रीवास्तव सहित कायस्थ महापरिवार के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि आर.के. सिन्हा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान हमेशा याद किया जाएगा।