चित्रकला, निबंध और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
रामगढ़, झारखंड : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के पहले चरण के चौथे दिन चितरपुर प्रखंड के चार विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें केबी हाई स्कूल, लारी, राजकीयकृत बुनियादी स्कूल, मुरुबंदा, आरबी हाई स्कूल, चितरपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा के विद्यार्थी शामिल हुए।
