रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में आज महावीर सिदो-कान्हू की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पेंशनरों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धाओं सिदो और कान्हू कान्हो के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उनके क्रांतिकारी योगदान को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सिदो-कान्हू ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह कर संथाल हुल की शुरुआत की थी, जिसने अंग्रेजी सत्ता की नींव को हिला दिया था। उनका साहस, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री वृंदावन सिंह सहित श्री अशोक गुप्ता, श्री दिलीप साहा, श्री रामप्रसाद महतो, श्री दूधेश्वर महतो, श्री सुधीर तिवारी एवं श्री गजाधर साहू समेत अनेक पेंशनर उपस्थित रहे। सभी ने सिधो-कान्हो के शौर्यगाथा पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।