समाजसेवी विनोद जैन का निधन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के पदाधिकारी तथा रामगढ चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य रहे विनोद जैन का आज सुबह निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार विनोद जैन रोजाना की भांति अपने कार से मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे।

मंदिर में उन्हें बैचेनी का अनुभव हुआ। मंदिर से से वे घर के लिए गाड़ी लेकर निकले। जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़े न उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इस क्रम में उनकी कार्र एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। विनोद जैन की कार में अचेत हो गया। जैन समाज के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद जैन श्री दिगंबर जैन मंदिर संस्था के अलावा कई संगठनों से जुड़े थे। उनके आसमयिक निधन पर श्री दिगंबर जैन समाज पूर्व अध्यक्ष मानिक चंद जैन,रमेश सेठी,नरेंद्र जैन,संजय जैन,अरविंद सेठी,राजू सेठी,नीरज सेठी,प्रदीप जैन,निशांत जैन,अशोक सेठी, जंबू जैन, ललित चूड़ीवाल,राजेंद्र जैन,अशोक सेठी,महावीर प्रसाद गंगवाल, सुभाष सेठी, राकेश जैन,मनोज काला,प्रदीप सिंह,मंजीत साहनी,संजय अग्रवाल,अनिल गर्ग, मानू चतुर्वेदी,अनूप कुमार,मुरारीलाल अग्रवाल,महेंद प्रताप सिंह, पीके मिश्रा,पंकज बगड़िया,रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़,अनेक सामाजिक संगठन शामिल हैं।