आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधान सभा क्षेत्र प्रभारी तथा रामगढ़ जिला के बलकुदरा निवासी विजय साहू ने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री साहू ने रविवार 20 जुलाई में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को पत्र लिख कर इस्तीफा दिया है।

श्री साहू ने लिखा है कि वे प्रखंड सचिव से लेकर रामगढ़ जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के केंद्रीय महासचिव का सफर तय किया तथा पार्टी की सेवा की । श्री साहू ने लिखा है कि उन्होंने जिस सोंच को लेकर पार्टी में आगे बढ़ाया तथा पार्टी के लिए काम किया, वह पूरा होता नजर नहीं आ आर है। साथ ही विजय साहू ने लिखा है कि जनहित के मुददे पर पार्टी का क्लीयर स्टैंउ नहीं होने के कारण वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

श्री साहू के इस्तीफा को लेकर तरह तरह की चर्चा राजनैतिक हलके में हो रही है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी एक बार रामगढ़ जिलाध्यक्ष बदले जाने पर श्री साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बाद में नेताओं ने उन्हें मना कर इस्तीफा वापस करवा दिया था।