रामगढ़, झारखंड: वामपंथी नेता सह माले केंद्रीय समिति के सदस्य स्व मिथिलेश सिंह का श्राद्ध बुधवार 23 जुलाई को आयोजित किया गया। श्राद्ध व कुटुंब भोज में कई नेता व बड़ी संख्या में क्षे़त्र को लोगों ने उपस्थित होकर स्व मिथिलेश सिंह को श्ऱद्धा सुमन अर्पित किया। मोके पर उपस्थित लोगों ने स्व मिथिलेश सिंह को जमीन से जुड़ा नेता व मजदूरों का सच्चा हितैषी बताया। कहा गया कि वे जीवन पर्यंत मजदूरों के हित के लिए काम करते रहे।
श्राद्ध के मौके पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में बिहार के औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल, मजदूर नेता राजू यादव समाजसेवी देव कुमार सिंह समेत स्थानीय नेता व लोग भारी संख्या में शामिल थे।