आफताब का रामगढ़ में नहीं हो सका पोस्टमार्टम                शव को रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Spread the love

सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कांगेस व जेकेएलएम नेता के बीच हुई जोरदार बहस          बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया

रामगढ़, झारखंड: रजरप्पा में दामोदर नद के किनारे मिले लारीकला निवासी आफताब के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया था। शव के आने के बाद बड़ी संख्या में लोग व नेता सदर अस्पताल परिसर में जुट गये थे। लेकिन आफताब के शव का पोस्टमार्टम रामगढ़ में नहीं हो पाया। क्यों की शव की अवस्था काफी खराब हो गयी थी तथा रामगढ़ सदर अस्पताल में ऐसी व्यवस्था नहीं थी कि शव का पोस्टमार्टम हो पाता। इसके बाद शव को रिम्स रांची भेज दिया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस क्रम में सदर अस्पताल रामगढ़ परिसर में जुटे लोग काफी आक्रोषित नजर आये।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कांग्रेस और जेएलकेएम के नेता, जमकर हुई बहस

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहज़ादा अनवर लोगों को समझा बुझा रहे थे। इसी बीच अचानक जेएलकेएम के हजारीबाग जिला सहसचिव सफीक अनवर नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री को रामगढ़ बुलाने की मांग करने लगे। शाहजादा अनवर ने नारेबाजी का विरोध किया और कहा कि मैयत पर किसी की राजनीति नहीं चलेगी। इसके बाद दोनों नेताओं में जमकर बहस होने लगी होने लगा। बाद में आपसी बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।