अफताब आलम हत्याकांड की जांच को लेकर कांग्रेस ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जारी किया आदेश, 72 घंटे में देनी होगी रिपोर्ट

रांची, झारखंड : रामगढ़ निवासी अफताब आलम की हत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को 72 घंटे के भीतर स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

जांच समिति में शामिल सदस्य:

  1. श्री राजेश कच्छप – उपनेता, कांग्रेस विधायक दल

  2. श्री प्रवीण तुलस्यान – उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक, रामगढ़, प्रदेश कांग्रेस कमिटी

  3. डॉ. राजेश गुप्ता ‘छोटू’ – महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमिटी

समिति को सौंपा गया कार्य :

  • घटनास्थल का निरीक्षण करना

  • विभिन्न समुदायों और वर्गों से तथ्य जुटाना

  • वस्तुस्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करना

  • समस्त जानकारी 72 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सौंपना

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, यह समिति घटनाक्रम की निष्पक्षता से समीक्षा कर कांग्रेस को आगे की रणनीति तय करने में मदद करेगी।
इस कदम को राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे को ज़मीनी सच्चाई के आधार पर समझने और जनहित में कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में देखा जा रहा है।