रामगढ़, झारखंड : जिले के प्रख्यात समाजसेवी और व्यवसायिक संगठनों से जुड़े 80 वर्षीय हनुमान प्रसाद गोयल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और मारवाड़ी समाज में उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में सम्मान प्राप्त था।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से रामगढ़ सहित पूरे मारवाड़ी समाज में शोक की लहर फैल गई है। उन्हें समाज का “पंच” माना जाता था और वे हमेशा सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।
उनका अंतिम संस्कार रविवार, 3 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे रामगढ़ के गांधी घाट (दामोदर नद) पर किया जाएगा।