रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले में हाल ही में एक आदिवासी महिला के साथ कथित यौन शोषण की घटना को लेकर जन आक्रोश लगातार तेज हो रहा है। रविवार को आदिवासी छात्र संघ रामगढ़ जिला कमेटी ने नगर प्रभारी प्रमोद मुंडा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रमोद मुंडा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में अन्य आरोपियों—शमीम अंसारी और नेहा सिंह (आरसी गारमेंट्स संचालक)—को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी छात्र संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रमोद मुंडा ने यह भी मांग रखी कि पीड़िता को ₹20 लाख का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
मशाल जुलूस में श्रीवास्तव मुंडा, शशि करमाली, रमेश बेदिया, मंटू बेदिया, अमर बेदिया, रमेश रजवार, तरुण मुंडा, आर्य मुंडा, बसंत मुंडा, सूरज मुंडा, बंटी मुंडा, आकाश दीपक उरांव, रिंकू करमाली, सुनील मुंडा, विक्की आदिवासी, दीपक मिश्रा, राजेश ठाकुर, पंकज भारती सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।