बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, गुरुजी को किया अंतिम जोहार

Spread the love

रांची (झारखंड): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

सड़क जाम में फंसने के कारण दोनों नेता बाइक से रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे, जहां गुरुजी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत समेत कई नेता भी बाइक से वहां पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।

गौरतलब है कि गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड के कोने-कोने से हजारों लोग नेमरा पहुंचे थे।