रामगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड आंदोलन के जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रामगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चैंबर के बिजुलिया स्थित सभागार में आयोजित हुआ।

सभा की शुरुआत शिबू सोरेन के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के साथ की गई। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चेंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी ने कहा, “गुरुजी ने महाजनी प्रथा और नशाखोरी के विरुद्ध आदिवासियों, मूलवासियों और शोषित-पीड़ित जनता के हक में जो आंदोलन खड़ा किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे।”

इस अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनजी सिंह, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी समेत कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, राहुल जैन पाटनी, नरेंद्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, तेजेंद्र सिंह सोनी, अधिवक्ता पी.के. मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।