रामगढ़, झारखंड :यामाहा इंडिया के ब्लू स्क्वायर शोरूम शिवम् बाइक्स में चल रही “यामाहा धमाका स्कीम” के अंतर्गत इस सप्ताह के भाग्यशाली विजेताओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए। स्कीम के तहत कैथा निवासी श्री सुशील करमाली को बम्पर उपहार के रूप में 7 किलो की ब्रांडेड वॉशिंग मशीन प्राप्त हुई, जबकि कुज्जू मुर्पा निवासी श्री सोनू कुमार को मिक्सर जूसर मिला।
विजेताओं ने उपहार प्राप्त कर अपनी खुशी जाहिर की और शिवम् बाइक्स के प्रति आभार व्यक्त किया। वॉशिंग मशीन विजेता श्री सुशील करमाली की धर्मपत्नी ने भावुक होते हुए कहा, “भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली। रक्षा बंधन के इस खास मौके पर मिला यह कीमती और उपयोगी उपहार हमारे जैसे निम्न आय वर्ग के परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
इस अवसर पर शिवम् बाइक्स के साझेदार श्री विजय मेवाड़ ने दोनों विजेताओं को उपहार प्रदान कर उन्हें बधाई दी और स्कीम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
शिवम् बाइक्स द्वारा संचालित यह स्कीम के तहत इस माह के हरेक सप्ताह में वाशिंग मशीन सहित अन्य कीमती उपहार जैसे 2.1 ब्रांडेड साउण्ड सिस्टम भी दिया जाएगा । टू व्हीलर के खरीदारों से अपील करते हुए कहा गया सीमित समय के लिए चलाई गई इस आकर्षक स्कीम के तहत उपहार जितने सुनहरे अवसर का लाभ उठायें