रामगढ़, झारखंड : टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने नेमरा स्थित दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
टीवी नरेंद्रन ने कहा कि गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हम सभी गुरुजी के योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।