रामगढ़, झारखंड :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से लेप्रोसी कॉलोनी में बच्चों के बीच तिरंगा झंडा और मिठाई का वितरण किया गया। फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत उपेक्षित एवं वंचित समुदाय के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया है, ताकि बचपन से ही देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता पैदा हो सके।
अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। फ़ाउंडेशन द्वारा पिछले चार वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर लेप्रोसी कॉलोनी में बच्चों को तिरंगा वितरित करने की परंपरा जारी है।
इस अवसर पर संजय चौधरी, चंद्र शेखर यादव और बलबीर सिंह उपस्थित थे।