अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे व वूशु प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love

राज्य भर के 800 खिलाड़ी बच्चे हुए शामिल

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते प्राचार्य

कुजू, झारखंड : अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में शुक्रवार को डीएवी स्पोर्ट्स 2025 अंतर्गत राज्य स्तरीय दो दिवसीय कराटे व वूशु खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का मंत्रोच्चारण के बीच दीप जला कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ के सीनियर डीएसपी चंदन वत्स, विशिष्ट अतिथि डॉ गुलाम नबी खान प्राचार्य सह एआरओ डीएवी कथारा जोन आई व विपिन राय प्राचार्य एआरओ डीएवी हेहल रांची जोन जी उपस्थित हुए। विद्यालय प्राचार्य सह एआरओ जोन एफ निशिकांत कर ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व शॉल भेट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी । कहा खेल से जीवन में अनुशासन के साथ ही आगे बढ़ने को प्रेरणा मिलती है। विद्यालय प्राचार्य निशिकांत कर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों में पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र, किरण यादव, पी सिंह, आलोक कुमार प्राचार्य डीएवी आरा व तारकेश्वर जी प्रधानाचार्य डीएवी चैनपुर मौजूद रहे। दोनों ही खेलों के आब्जर्वर के रूप में आरके सिन्हा प्राचार्य डीएवी तोपा व केके सिंह प्राचार्य डीएवी कोडरमा मौजूद थे।

मौके पर समाजसेवी आर के पांडेय समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी ने किया। वहीं खेल शिक्षक सुमित कुमार दास व अन्य सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।