चंद्रलोक बस से रांची पुलिस ने जाली नोटों का 2 करोड़ का खेप जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रांची  (झारखंड) : राजधानी रांची में पुलिस ने। शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रलोक बस से भारी मात्रा में नोट जब्त किए। नोट असली है कि नकली इसकी जाँच कि जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को खुफिया इनपुट मिला था कि जाली नोटों की बड़ी खेप रांची लाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस से निकाले जा रहे पैसों के बंडल को एक कार में रखे जाते समय रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस द्वारा की गई गिनती में  नोट लगभग  2 करोड़ रुपये के  है। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क के सरगना तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।