रामगढ़ : पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

रामगढ, झारखंड : पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ स्थित सभागार में सोमवार 25 अगस्त 2025 को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से न्यायालय से संबंधित मामलों, नेटग्रिड (गांडीव एवं सुदर्शन) के प्रयोग, लंबित मामलों, अति-संवेदनशील मामलों (हत्या, पोक्सो, आगजनी, नक्सल, आपराधिक वारदात, महिला उत्पीड़न, साइबर धोखाधड़ी, मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम से संबंधित मामले, लूट, डकैती, गृहभेदन, चोरी आदि) की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में टीएसपीसी / पीएलएफआई के सक्रिय सदस्यों का प्रोफाइल तैयार करने, संवेदनशील मामलों में जेल से बाहर आए अभियुक्तों का सत्यापन कर निगरानी रखने, चोरी, गृहभेदन एवं डकैती के मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने, प्रतिदिन थाना/ओपी प्रभारी द्वारा थाना में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ प्रातःकालीन बैठक कर कार्य निर्धारण करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही निम्न निर्देश दिए गए––

जनशिकायत से संबंधित मामलों पर अविलंब कार्रवाई।

लंबित सम्मन, वारंट, कुर्की, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, पीजी पोर्टल, आयोग से संबंधित मामले एवं लंबित मालखाना का त्वरित निष्पादन।

महिला उत्पीड़न (पोक्सो एवं बलात्कार) के मामलों का 2 माह के अंदर निष्पादन।

सड़क सुरक्षा उपाय एवं जागरूकता अभियान।

आपराधिक गिरोह एवं दागियों का सत्यापन।

सीसीटीएनएस अंतर्गत प्रपत्र IIF-1 से 7 का अद्यतन।

दुकानदारों से आग्रह कर धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता अथवा 163 भारतीय न्याय संहिता का उपयोग कर दुकानों के सामने सीसीटीवी लगवाना।

हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाना।

डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट राष्ट्रीय स्वचालित अंगुली छाप पहचान प्रणाली (NAFIS) पर अपडेट करना।

पराने मामलों में आरोपियों को समय पर अदालत में प्रस्तुत कराना।

अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

नए आपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य एप का उपयोग।

यातायात नियमों के पालन हेतु आम जनता को जागरूक करना।

जुआ, अवैध शराब, गांजा आदि के विरुद्ध सघन छापेमारी कर कार्रवाई।

थाना/ओपी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर वाहन जांच करना, सूचना संकलन करना तथा चोरी, लूट, गृहभेदन व डकैती करने वाले गिरोहों की जानकारी एकत्र कर साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी।

थाना/ओपी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी एकत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था।

सक्रिय अपराधकर्मियों के विरुद्ध जिला नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई।

मादक पदार्थ मामलों में राज्य से बाहर जाकर गिरफ्तारी और न्यायालय से आदेश प्राप्त कर जब्त गांजा/डोडा का विनष्टीकरण।

थाना में आने वाले आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण।

वीआईपी गतिविधि के दौरान मानक अनुसार पर्याप्त सुरक्षा।

महत्वपूर्ण मामलों का प्रभार स्वयं थाना प्रभारी द्वारा ग्रहण करना।

अपराध गोष्ठी में थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को भी साथ लाना।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु/रामगढ़, परिचारी, पुलिस केन्द्र रामगढ़, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी रामगढ़/रजरप्पा, यातायात थाना प्रभारी रामगढ़, सभी थाना/ओपी प्रभारी एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।