रामगढ (झारखंड) : रामगढ़-रांची फोरलेन पर स्थित चुट्टूपालू पर सोमवार की शाम एक और बड़ा हादसj हुआ । लगभग शाम 4 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टू पहलू घाटी में माल लदा ट्रेलर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक अचानक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले एक मारुति स्विफ्ट डिजायर (जेएच 01 जीए 0864) को टक्कर मारी। इसके बाद चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर सड़क किनारे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक और खलासी की जान बच गई, हालांकि चालक के पैर में गंभीर चोट आई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रामगढ़-रांची मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी ।