भाकपा माले ने पतरातू प्रखंड कार्यालय पर मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया, अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love
ज्ञापन सौंपता भाकपा माले का प्रतिनिधि मंडल

पतरातू (रामगढ़) झारखंड : पतरातू प्रखंड परिसर में सोमवार 26 अगस्त 2025 को भाकपा माले द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के क्रम मे माले नेताओं द्वारा अपने संबोधन में लोगों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की मांग की। साथ ही उन्होने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की भी मांग की। धरने के बाद पतरातू के अंचल अधिकारी को भाकपा माले प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव नरेश बड़ाइक, जिला सदस्य संजय कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार सिंह, देवानंद गोप, देवकी नंदन बेदिया, नीता बेदिया, नागेश्वर मुंडा, तृतियाल बेदिया, राजेंद्र राम, उमेश गोप, मनोज मांझी, संजय यादव, सोहन बेदिया, कांति कुमारी, शनि देवी, सालमती देवी, बिरसी देवी, पूनम देवी, राखी देवी, सरस्वती देवी, मुनिता देवी, सुनिता देवी, बखली देवी, सुषमा देवी, मोहरी देवी, सुमन देवी, झुमनी देवी, सीता देवी, रीना देवी समेत अनेक लोग शामिल थे।