न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने संभाला झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार

Spread the love

रांची, झारखंड : रांची राजभवन में मंगलवार 26 अगस्त 2025 को आयोजित विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी।

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित इस समारोह में कई वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।