निर्जला उपवास कर महिलाओं ने पति के लंबे जीवन व सुख समृद्धि की कामना की

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर समेत पूरे जिले में हरतालिका तीज श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख पूजन किया तथा अपने पति के लंबे जीवन व सुख समृद्धि की कामना की। शहर के लगभग सभी मंदिरों में महिलाएं जुटी तथा तीज की कथा सुनी। मंदिरों के अलावा घरों में भी पूजन कर कथा सुनी गयी।

हरितालिका तीज को लेकर प्रसाद आदि खरीदने को लेकर होटलों में भीड़ रही। साथ ही फल आदि के दुकानों में भी भीड़ रही। देर रात तक मंदिरों व घरों में तीज पूजन का दौर जारी रहा।