झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती 

Spread the love

  सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे हालचाल लेने, बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर ले जाये जा सकते है दिल्ली 

रांची, झारखंड : झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रातभर एसी में सोने से उन्हें कफ की शिकायत हो गई थी और साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी लो हो गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वैसे मंत्री की हालत को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाने की तयारी की जा रही है

गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल पहुंचे, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और संजय यादव शामिल रहे।