रामगढ़, झारखंड : मरार पंचायत भवन में रोटरी रामगढ़ सिटी ने निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी शुरुआत निशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सक डॉ राहुल बरेलिया ,डॉ अभिषेक अग्रवाल ,डॉ विकाश कुमार ,डॉ नित्ती बरेलिया एवं डॉ निधि बजाज ने स्युंक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया । मौके पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मरार पंचायत के मुखिया शंकर मिश्रा ने सभी चिकित्सकों को बुके दे कर स्वागत किया । क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी एवं सचिव रोहित कुमार पंसारी ने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन हरीश चौधरी एवं अनिता राजगढ़िया ने भी कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है । दिनेश मुरारका एवं अजीत कुमार ने क्लब को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्थापक अध्यक्ष उमेश राजगढ़िया ने सभी चिकित्सकों एवं दवा स्पांसरों का आभार व्यक्त किया ।
शिविर की सफलता में रोटेरियन सुमन चौधरी, उमेश राजगढ़िया, निधि चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, पंकज जैन, विकास अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, भरत गोयल, किशन बंसल एवं विशाल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा ।