लातेहार (झारखंड) : कभी उग्रवाद से प्रभावित जिलों में गिना जाने वाला लातेहार अब शांति और विकास की राह पर अग्रसर है। पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय जनता के सहयोग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) से जुड़े नौ उग्रवादियों ने लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं
जोनल कमांडर रविंद्र यादव (14 मामले, 2 एके-47, 3 राइफल, 1241 कारतूस), सब जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव (10 मामले, 1 एके-47, 256 कारतूस), सब जोनल कमांडर बलदेव गंझू (9 मामले), सब जोनल कमांडर मुकेश राम यादव (21 मामले), सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद (3 मामले, 1 राइफल), एरिया कमांडर ध्रुव (3 मामले, 1 राइफल), एरिया कमांडर विजय यादव (2 मामले, 1 राइफल), एरिया कमांडर श्रवण सिंह (2 मामले, 1 एके-47, 1 राइफल, 131 कारतूस) और एरिया कमांडर मुकेश गंझू (2 मामले, 1 एके-47, 154 कारतूस) के साथ आत्मसमर्पण किया है ।
पुलिस और जनता का संयुक्त प्रयास
लातेहार पुलिस ने पोस्टर, प्रचार-प्रसार, गांव-गांव जाकर संवाद और सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मेडिकल कैंप, खेलकूद और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई। ग्रामीणों ने भी इसमें भागीदारी निभाते हुए नक्सली संगठनों में शामिल अपने परिजनों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।