जिला परिवहन पदाधिकारी का स्वतः प्रभार लिया रामगढ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने

Spread the love

रामगढ, झारखंड : उपायुक्त रामगढ़ के आदेश से एसडीओ रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी ने रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी का स्वतः प्रभार ले लिया है। ज्ञात हो कि रामगढ़ के निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स का तबादला करते हुये उनकी सेवा को कार्मिक विभाग को वापस कर दी गयी थी।

मनीषा वत्स का तबादला 30 जुलाई को किया गया था। इस वजह से जिला परिवहन कार्यालय का काम काज ठप पड़ गया था। केवल वाहनों का टैक्स जमा करना छोड़ हर प्रकार के कार्य रुक गया था। नया लाइसेंस, लाइसेंस का नवीनीकरण, वाहनों का निबंधन आदि कार्य एक माह से रुके पड़े थे। क्योंकि ये सब कार्य जिला परिवहन पदाधिकारी के लोगिन से अंतिम रूप से होता है। लेकिन जिला परिवहन पदाधिकारी की आइडी को ब्लॉक कर दिया गया था।

30 अगस्त को इस संबध में एक विस्तृत खबर प्रखर न्यूज में दिया गया था तथा लोगों की परेशानी का जिक्र किया गया था। आज एसडीओ रामगढ़ ने स्वतः जिला परिवहन पदाधिकारी का प्रभारी लिया। दो चार दिनों में जिला परिवहन पदाधिकारी के लोगिन पर उनका आइडी काम करने लगेगा तथा लोगों के काम भी पूर्ववत होने लगेगें।