भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लेंगे शपथ

Spread the love

नई दिल्ली : देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर 2025 को शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

सीपी राधाकृष्णन ने नौ सितम्बर मंगलवार को हुए चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी। वह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे।

यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद कराया गया।

साभार : डीएएस दिल्ली