देश के 15वे उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी  राधाकृष्णन ने ऐतिहासिक दरबार हॉल में शपथ ली

Spread the love

शपथ ग्रहण से पूर्व अतिथियों के साथ बैठे सीपी राधाकृष्णन

नई दिल्ली : भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी  राधाकृष्णन ने शुक्रवार 12 सितम्बर 2025 को   देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी मौजूद थे ।

नए उपराष्ट्रपति ने शपथ लेने के बाद कहा कि वह संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही, संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति के रूप में सभी सदस्यों को समान अवसर देने और मर्यादापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में देशभर से आए विशिष्ट अतिथि, राजनयिक और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नए उपराष्ट्रपति को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

साभार : डीएएस दिल्ली