इनर व्हील क्लब रामगढ ने उत्क्रमित मध्य कन्या विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा छावनी परिषद उत्क्रमित मध्य कन्या विद्यालय स्टाफ क्वार्टर में तात्कालिक बिना पहले बताए दिए गए विषय पर बोलने  की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर और सीनियर में आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने अपने विचारों को बड़े आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

पूरा वातावरण बच्चों की ऊर्जा और जोश से भरा हुआ था। प्रत्येक छात्र ने जिस आत्मविश्वास से मंच पर बोलकर अपने विचार साझा किया उससे उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बोलने की कला का विकास करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए और दोनों वर्गों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सभी छात्राओं में स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया।जिससे बच्चों का उत्साह ओर बढ़ गया।

प्रतियोगिता के उपरांत विद्यार्थियों के लिए गुड टच और बैड टच पर जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया।इस सत्र में बच्चों को सरल और संवेदनशील तरीके से समझाया गया कि वह अपनी सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं और अनुचित व्यवहार की पहचान कर तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को जानकारी दें।बच्चों ने ध्यान पूर्वक इसको सुना और सक्रिय रूप से भाग लिया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तरफ से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हुआ इस मौके पर नमिता श्रॉफ,जेनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, निधि चौधरी, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोड़ा, विजया लक्ष्मी अयंगर, जसमीत कौर सोनी,पिंकी गांधी, पिंकी पोद्दार,श्वेता जैन, प्रियंका जैन, आदि उपस्थित थे।