माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र 22 सितम्बर से

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पंजाबी हिन्दू बिरादरी रामगढ़ के तत्वावधान में शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 22 सितम्बर को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन से होगा।

यह जानकारी माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव वरिष्ठ पत्रकार महेश मारवाह ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र पूजन 22 सितम्बर से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान हर्ष आनंद व उनकी पत्नी निशु आनंद होंगे। 29 सितम्बर को मंदिर परिसर में नव दुर्गा जागरण मंडली रामगढ़ द्वारा माता की चौकी में भजन कीर्तन किया जाएगा। वहीं 30 सितम्बर को हवन, कंजक पूजन एवं एक अक्तूबर को सुबह 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री मारवाह ने बताया कि नवरात्र कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं।