रोटरी रामगढ़ सिटी ने मारुती नंदन मंदिर में पौधा रोपण कार्यकर्म का आयोजन किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : मारुति नंदन मंदिर परिसर, बाजार समिति, कैथा ,रामगढ़ में 15 सितंबर दिन सोमवार को  रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना अध्यक्ष हरीश चौधरी ने किया,

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण करना आज के समय की आवश्यकता है। यह केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने का माध्यम है। परियोजना अध्यक्ष हरीश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे भविष्य की नींव हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही एक बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।”इस अवसर पर रोहित कुमार पंसारी (सचिव), प्रकाश अग्रवाल, एवं अजय अग्रवाल समेत कई गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधों की देखभाल करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।