जीएसटी दरों में बदलाव का असर : मारुति सुज़ुकी समेत कई कंपनियों ने कारों की कीमतों में भारी कटौती

Spread the love

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 22 सितंबर 2025 से उसकी कई लोकप्रिय गाड़ियों की कीमतों में 46,400 रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की जाएगी। यह फैसला हाल ही में हुए जीएसटी (GST) दरों में बदलाव के बाद लिया गया है।

ग्राहकों को होगा सीधा फायदा

कंपनी ने बताया कि नई कीमतें GST 2.0 के तहत लागू होंगी। इससे एंट्री-लेवल कार से लेकर प्रीमियम एसयूवी तक पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो जाएंगी। ऑटोमोबाइल सेक्टर को इससे नई ऊर्जा मिलने और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

मारुति सुज़ुकी की गाड़ियाँ हुईं सस्ती

  • एस-प्रेसो : ₹1,29,600 की कटौती, नई कीमत ₹3,49,900

  • ऑल्टो K10 : ₹1,07,600 की कटौती, नई कीमत ₹3,69,900

  • सेलेरियो : ₹94,100 की कटौती, नई कीमत ₹4,69,900

  • वैगन-आर : ₹79,600 की कटौती, नई कीमत ₹4,98,900

  • इग्निस : ₹71,300 की कटौती, नई कीमत ₹5,35,100

  • स्विफ्ट : ₹84,600 की कटौती

  • बलेनो : ₹86,100 की कटौती

  • डिज़ायर : ₹87,700 की कटौती

  • फ्रॉन्क्स : ₹1,12,600 की कटौती

  • ब्रेज़ा : ₹1,12,700 की कटौती

  • ग्रैंड विटारा : ₹1,07,000 की कटौती

  • जिम्नी : ₹51,900 की कटौती

  • एक्सएल6 : ₹52,000 की कटौती

  • इन्विक्टो : ₹61,700 की कटौती

  • ईको : ₹68,000 की कटौती

  • सुपर कैरी LCV : ₹52,100 की कटौती

  • अर्टिगा : ₹46,400 की कटौती

अन्य कंपनियों की गाड़ियों पर भी असर

  • किया कैरेन्स ₹48,000 सस्ती, जबकि किया कार्निवल पर ₹4.48 लाख की छूट।

  • एमजी मोटर ने कीमतों में ₹3 लाख तक की कटौती की।

  • टोयोटा की गाड़ियाँ अधिकतम ₹3.49 लाख तक सस्ती होंगी।

  • महिंद्रा और रेनो की गाड़ियाँ 1.56 लाख रुपये तक सस्ती हुईं।

  • हुंडई और टाटा मोटर्स ने भी कीमतों में बड़ी कटौती की है।

असर क्या होगा ?

इस कदम से पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, ऑटो सेक्टर की बिक्री में इज़ाफ़ा होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी दरों में इस बदलाव से कार बाजार में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

साभार: डीएएस दिल्ली