कुजू (रामगढ), झारखंड : सीसीएल तोपा परियोजना के बी टाइप कालोनी के क्वार्टर नंबर बी 93 में मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे महिला सीसीएल कर्मी को घात लगाकर बैठे नकाबपोश अपराधी ने हथियार के बल पर कब्जे में कर लूटपाट किया। जानकारी के अनुसार महिला सीसीएल कर्मी सुबह चार बजे उठ कर घर में झाड़ू आदि देकर दरवाजा खोला तथा घर के बाहर भी सफाई कर रही थी। यह महिला का रोज की दिनचर्या थी। इस दौरान महिला सीसीएल कर्मी के घर वाले सोये हुये थे।
इस दौरान अपराधी ने तेजधार हथियार का भय दिखा कर महिला सीसीएल कर्मी लक्ष्मी पांडेय को चुप रहने को मजबूर कर दिया। साथ ही घर के भीतर लेकर गए। अपराधी ने उससे से नकदी की मांग की। नकदी न होने बात कहने पर अपराधी ने गहना देने को कहा। महिला सीसीएलकर्मी ने जैसे ही आलमीरा खोलकर गहनों से भरा बैग निकाली। अपराधी उस बैग को छिनकर ले लिया।
साथ ही महिलाकर्मी को घर के बाहर तक बंधक बनाकर लेते गए। इसी दौरान अपराधी घर से बाहर निकल तेजी से कूदते हुए घर के पीछे की ओर से फरार हो गए। अपराधी ने करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिए।घटना के बाद कालोनी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना के साथ कुजू ओपी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।वहीं पीड़ित महिला सीसीएल कर्मी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर जेवरातों की बरामदगी का आग्रह किया है।
लूटे गए बैग में 35 ग्राम वजन की तीन सोने की चेन, 18 ग्राम की चार अंगूठियां, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़े टाप्स, 10 नोज पिन, एक हीरे की नथुनी, दो लाकेट आदि शामिल हैं। कुजू पुलिस मामले की जांच में जुटी है।