माता वैष्णो देवी मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक आरती

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह और संध्या आरती में भी भक्त काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यहां प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से पूजा हो रही है। मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा द्वारा मुख्य यजमान हर्ष आनंद व उनकी पत्नी निशु आनंद को पूजा कराई जा रही है। इधर शनिवार की शाम संध्या आरती से पूर्व महिलाओं द्वारा पूजा की थाली में नवदीप सजाकर सामूहिक आरती की गई।

29 सितम्बर को मंदिर परिसर में दरबार सजाकर व ज्योत प्रज्वलित कर संध्या 3 बजे से नवदुर्गा जागरण मंडली रामगढ़ द्वारा माता की चौकी की जाएगी। जिसमें भजन गायक चंदन चौधरी व प्रिया कुमारी माता रानी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को रिझाएंगे। वहीं 30 सितम्बर को हवन व कंजक पूजन किया जाएगा। एक अक्तूबर को प्रातः 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सामुहिक आरती में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव, महासचिव महेश मारवाह, वीणा मारवाह, जनक रानी शर्मा, अंजू चड्डा, संगीता मारवाह, आशा मारवाह, निर्मला खोसला, प्रभा मारवाह, नीता चड्डा, मंजू कक्कड़, रीता अग्रवाल, सुनीता आनंद, पूनम सोंधी, रजनी बोहरा, प्रवीण सोबती, मीणा मल्होत्रा, स्नेहा मारवाह, रश्मि मारवाह, जया मारवाह, नमिता मारवाह, प्रीति मारवाह, कृतिका, सुषमा शर्मा, रूबी भसीन, सावी मल्होत्रा आदि महिलाएं शामिल थीं।