जेवर दुकान में गहने चोरी करने घुसे दो चोर पकड़ाए   

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : शहर के ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित एक जेवराती की दुकान में शनिवार की देर  शाम दो लोग ग्राहक बनकर प्रवेश किया और गहने खरीदने के बहाने कई गहने निकलवा कर देखने लगे । इसी दौरान दोनों में से एक ने हाथ की सफ़ाई का नाटक करते हुए कुछ जेवर चुरा लिए; दुकानदार को उनकी हरकत पर शक हुआ और उसने उपस्थित लोगों को बुलाकर दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान भीड़ ने आरोपियों की पिटाई भी की।

दुकानदार और स्थानीय लोगों के साथ हुई पूछताछ में बताया गया कि दोनों आरोपी दुकान में शाम की भीड़ देख कर दुकान में घुसे थे । घटना के बाद आरोपियों को पहले दुकान में ही बंद कर रखा गया था जिसे रामगढ़ थाना की पुलिस ने पहुंचकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान रजरप्पा थाना क्षेत्र के बढ़की लारी गांव निवासी जितेंद्र साहू और बोकारो जिले के जरंडीह निवासी विनोद मंडल के रूप में की है।