रामगढ, झारखंड : रामगढ़ दामोदर नद के तट पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर मुक्तिधाम संस्था के द्वारा बापू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन महान विभूतियों को याद किया गया। महाकाल शिवयोगी के विशाल विग्रह के ऊपर अगरबत्ती एवं कपूर के साथ आरती की गई।
इसके बाद शवदाह में दिक्कत ना हो, इस हेतु एक शेड का उद्घाटन किया गया जिसके निर्माण में स्वर्गीय श्रीनिवास गुप्ता गुप्ता फैंसी क्लॉथ स्टोर के सौजन्य से उद्घाटन किया गया। इसमें माननीय डीसी के प्रतिनिधि डीपीओ रमेश भगत, सज्जन कुमार गुप्ता द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात कमल बगड़िया एवं उनकी टीम की ध्रुव कुमार मनोज शर्मा एवं माही ने मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना का गायन किया।
मुक्तिधाम संस्था के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया । इस अवसर पर एसडीपीओ रामगढ परमेश्वर प्रसाद, शहजादा अनवर, धनंजय पुटस, सार्जेंट मेजर मंटू यादव, रामगढ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, इंस्पेक्टर अनिल सिंह एवं अन्य पुलिस परिवार के सहयोगी उपस्थित थे। शहजादा अनवर, धनंजय पुटुश, परमेश्वर प्रसाद व डीपीओ रमेश भगत ने गांधी जी और उनके सिंद्धांत अहिंसा के बारे में सबको बताया। भारी बरसात के बीच पूर्व चेंम्बर अध्यक्ष मनजी सिंह बलराम सिंह, रविंद्र सिंह छाबड़ा उर्फ बिट्टी सिंह, मधु गुप्ता, रमा वर्मा धीरज बंसल, जेके शर्मा, अजमल हुसैन ,गोविंद मेवाड़, सागर भारती ,संजय थककर सुनील गोयल, लोकेश बगड़िया लाभचंद जैन, सुरेश बगड़िया, अरुण बगड़िया, भास्कर अग्रवाल, जीवन जैन, इंद्रपाल सिंह, निलिंद अग्रवाल ,विजय पोद्दार ,रुचि अग्रवाल, सिरिंज मेवाड़, ओमप्रकाश खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ए्च एन सोंधी, जेके शर्मा चेंबर अध्यक्ष मनजी साहनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, गांधी पासवान, सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे