रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज ने बापू व शास्त्री जी की जयंती मनाई

Spread the love

रामगढ, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के अनुमंडल परिसर स्थित समाज के जिला कार्यलय  में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी गंधी एवं जय जवान जय किसान के नायक भारत के सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

सर्व प्रथम महात्मा गॉंधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनरों नें गाँधी जी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाले। आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, शिवशंकर मोदी, रामप्रसाद महतो, दूधेश्वर महतो, मन नारायण सिंह उपस्थित थे।