रामगढ़ में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता देवी का अभिनंदन समारोह आयोजित, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ की विधायक सह नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता देवी का अभिनंदन समारोह मंगलवार को होटल ला  मैरिटल सभागार, रामगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और संगठन को मजबूत करने में किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूती दी और आगे भी पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहेंगे।

वहीं, जिला अध्यक्ष ममता देवी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा — “रामगढ़ जिला कांग्रेस को झारखंड में शीर्ष स्थान पर ले जाना मेरा लक्ष्य है। 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर काम करूंगी।”

ममता देवी ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कांग्रेस को जमीन से जोड़ने और सशक्त करने का कार्य प्राथमिकता पर रहेगा। समारोह में उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी, पंकज तिवारी, सीपी संतन, बजरंग महतो, तारिक अनवर, दिनेश मुंडा, चमन लाल, वीरेंद्र नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, अख्तर आजाद, संजय साव, मंजू जोशी, अनिल सिंह, भीम साहू, राजेंद्र नाथ चौधरी, आसिफ इकबाल, अमित महतो, धर्मराज राम, शहजाद खान, दिगंबर गुप्ता, अनिल मुंडा, संतोष सोनी, रूपेंद्र महतो, संतोष नायक, जेके अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।